फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत की खुशी में भूले नियम, जुलूस निकाल रहे निर्वाचित प्रधान को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। विकास खंड की ग्राम पंचायत शाहबाजपुर गुजर के नवनिर्वाचित प्रधान को विजयी जुलूस निकालना महंगा पड़ गया। जुलूस निकाले जाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधान को पकड़ लिया। पुलिस के पहुंचने पर समर्थकों में खलबली मच गई। समर्थक खेतों में दुबक गए। हालांकि महिलाओं की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। सीओ का कहना था कि प्रधान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने पंचायत चुनावों में विजय जुलूस निकालने पर पाबंदी लगा रखी है। रविवार को विकास खंड की ग्राम पंचायत शाहबाजपुर गुजर के नवनिर्वाचित प्रधान जितेंद्र के समर्थकों ने नगर के बाहर से ही गांव को जाने वाले रास्ते पर डीजे आदि का इंतजाम कर रखा था। जैसे ही प्रधान व उसके परिजन वहां पहुंचे। उन्होंने डीजे को बजाना शुरू कर दिया। 60 से अधिक स्त्री-पुरुष डीजे पर डांस कर रहे थे। जुलूस में भी बगैर मास्क व सोशल डिस्टेसिंग के समर्थक जा रहे थे। इस बीच किसी ने पुलिस को विजय जुलूस निकालने की सूचना कर दी। सूचना मिलने पर सीओ सत्येंद्र कुमार व प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रधान को पकड़ लिया। पुलिस के पहुंचने पर समर्थकों में खलबली मच गई। महिलाओं ने पुलिस के साथ नोकझोंक शुरू कर दी। पुलिस के सख्त रुख अपनाने पर महिलाएं शांत हो गई। सीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि प्रधान के खिलाफ सक्षम धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें