अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के मैदान में रुक्मणी ब्लू और रुक्मणी रेड टीमों के बीच मुकाबला हुआ। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने साहिब पाशा के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत रुक्मणी रेड को 78 रनों से हरा दिया। इस दौरान साहिब पाशा प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बल्लेबाज चुने गए। जबकि आयुष को बेस्ट गेंदबाज का खिताब दिया गया है।
सोमवार को रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 223 रन बनाए। अपनी टीम के लिए साहिब पाशा ने 75 गेंदों में 81 रन की पारी खेली। जबकि मोहम्मद ईशा ने 80 गेंदों में 74 रन बनाए। रुक्मणी रेड के लिए मोहम्मद शान सात ओवरों में 27 रन देकर दो विकेट चटकाए। जबकि मोहम्मद सुभान ने पांच ओवरों में 61 रन देकर दो विकेट चटकाए। अंकित कुमार ने एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी रुक्मणी रेड की टीम सिर्फ 145 रन ही बना सकी। अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा मोहम्मद अमान ने 52 गेंदों में 22 रन बनाए तो वहीं सोहिब चौधरी ने 14 गेंदों में 12 रना का योगदान दिया। जबकि मोहम्मद शान में 19 गेंदों में 37 रन बनाए तो वहीं मोहम्मद सुभान ने 19 गेंदों में 21 रनों का योगदान दिया।
रुक्मणी ब्लू के लिए आयुष ने चार ओवरों में सात रन देकर तीन विकट चटकाए। जबकि मोहम्मद यूनुस ने चार ओवरों में 17 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इसी तरह मोहम्मद उवैस ने तीन ओवर में नौ रन देकर दो विकेट चटकाए। इस तरह रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने रुक्मणी रेड को 78 रनों से हरा दिया। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहींं, एकेडमी के कोच हसीन बादशाह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।