फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने नागपाल और नीलकंठ को हराकर जीते टूर्नामेंट के दो मुकाबले

Wed, 11 Jun 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

डीसीए और यूथ क्लब के तत्वाधान में आयोजित अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट के दो मुकाबले रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने नीलकंठ और नागपाल एकेडमी को हराकर जीत लिए। दोनों टीमों के बीच खड़ा मुकाबला देखने को मिला। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पहला मुकाबला नागपाल क्रिकेट एकेडमी और रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 223 रन बनाए। टीम के लिए अरीब कमाल ने सबसे ज्यादा 52 रनों की पारी खेली। जबकि अंश गौतम ने 49 रन बनाए। नागपाल एकेडमी गेंदबाज हसन तुर्क और आतिफ खान व सिहरन ने दो-दो व नितिन ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए नागपाल क्रिकेट एकेडमी की टीम 25 ओवर में 140 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए अनस सैनी ने 51 व मनी ने 16 रन बनाए। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज यश देव, नितिन दो-दो और अभय सिंह व यश ने एक-एक विकेट लिए। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने 83 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी और रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी की टीम 144 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए अर्श खान ने 50, मयंक ने 18 व बिलाल खान ने 22 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी की टीम के अंश गौतम ने 47 गेंद में 100 रन की पारी खेली। जबकि अरीब कमाल ने 31 रन का योगदान दिया। इस तरह रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने नौ विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें