अमरोहा। बाबा क्रिकेट एकेडमी के मैदान में खेले के मुकाबले में साहिब पाशा के तूफानी शतक और कप्तान हर्ष सिंह के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने शानदार जीत दर्ज की। एकतरफा मुकाबले में रुक्मणी एकेडमी ने बाबा क्रिकेट एकेडमी को 238 रन के विशाल अंतर से पराजित किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने 40 ओवर में सात विकेट पर 378 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। साहिब पाशा ने 84 गेंदों में 17 चौकों की मदद से 114 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान हर्ष सिंह ने भी 74 गेंदों में 12 चौकों के साथ 86 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। मोहम्मद फैज ने 36 और आकाश यादव ने 47 रन का योगदान दिया। बाबा एकेडमी की ओर से नदीम ने दो विकेट लिए, जबकि अमिश कुमार, महफूज अली, शाहरुख और शिवम कुमार को एक-एक सफलता मिली।
379 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाबा क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 34.5 ओवर में 140 रन पर ढेर हो गई। विमल ने 42 और अरबाज खान ने 39 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज रुक्मणी के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके। कप्तान हर्ष सिंह ने गेंद से भी कहर बरपाते हुए केवल तीन ओवर में सात रन देकर पांच विकेट झटके। आतिफ खान ने 4.5 ओवर में 11 रन देकर चार विकेट हासिल किए। मोहम्मद यूनुस और सल्लू बाबा 18 को एक-एक विकेट मिला। इस तरह हर्ष सिंह के हरफनमौला प्रदर्शन और साहिब पाशा की शतकीय पारी ने रुक्मणी एकेडमी को यादगार जीत दिलाई।