फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सरेराह किसान से बैग लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Sun, 05 Oct 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सरेराह किसान से बैग लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस ने मुताबिक दोनों आरोपियों ने नशे का शौक पूरा करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर के थाना शिवाला कलां क्षेत्र के गांव मुराहट निवासी जयपाल सिंह दो अक्तूबर को दशहरे के दिन किसी काम से शहर में आए थे। जब वह मुरादाबादी गेट चौकी क्षेत्र में कैलसा मार्ग पर पहुंचे तो बाइक पर सवार दो युवकों ने जानबूझकर सामने से उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। दोनों युवक जयपाल सिंह से बैग लूटकर भाग गए थे। बैग में कुछ नकदी के अलावा जरूरी कागजात व अन्य सामान था।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास घरों व दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कुछ संदिग्ध लोगों को चिह्नित कर लिया था। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में मोहल्ला कुरैशी निवासी नदीम व मोहल्ला नौबत खाना निवासी आसिफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर बैग व नकदी बरामद हो गई है। आरोपी नशे के आदी हैं। नशे का शौक पूरा करने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। दोनों को चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें