फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रस्साकशी में आरएसएम धामपुर की टीम विजयी

Sat, 28 Dec 2024 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
वाईएमएस कॉलेज में रस्साकशी के लिए जोर लगाते प्रतिभागी। कॉलेज - फोटो : कॉलेज
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। क्षेत्र के वाईएमएस पीजी कॉलेज में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालीय रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में आरएसएम पीजी काॅलेज धामपुर की टीम ने जीएसएस चांदपुर की टीम को हराया। विजेता टीम को को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज की प्रबंधक जरीना खातून ने फीता काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मैच आरएसएस पीजी कॉलेज धामपुर और खजानो देवी महाविद्यालय बोहरा के बीच खेला गया। इसमें आरएसएस धामपुर की टीम ने जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मैच जीएसएस महाविद्यालय चांदपुर ने वाईएमएस पीजी कॉलेज की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला धामपुर और चांदपुर के बीच खेला गया।
इसमें आरएसएम धामपुर की टीम विजेता बनी। वहीं, वाईएमएस पीजी कॉलेज की टीम ने खजानो देवी महाविद्यालय को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. एके सिंह, कोच अशोक कुमार, सोहन सिंह, नीरज गहलौत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें