फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में हाईवे जाम को लेकर रहा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कृषि संशोधन कानून को वापस लेने की मांग को लेकर देश भर में आंदोलन चल रहा है। गुरुवार को दिल्ली कूच कर रहे किसानों को प्रशासन ने गजरौला में रोक लिया था। जिसे लेकर आक्रोशित किसानों की पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से जमकर नोकझोंक हुई। किसान दिन भर हाईवे पर बैठे रहे, शाम को उठे। शुक्रवार को गजरौला में एक बार फिर किसान सड़क पर आ गए और हाईवे पर जाम लगा दिया। जिसके बाद बाद प्रशासन ने हाईवे पर रूट को डायवर्ट करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को फिर किसानों को दिल्ली कूच करने की कोशिश की तो फिर प्रशासन ने उन्हें रोक लिया। बाद में किसानों ने दिल्ली-लखनऊ हाईवे जाम कर दिया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कृषि संशोधन कानून को वापस लेने की जिद पर अडे़े रहे। डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डॉ विपिन ताडा मौके पर पहुंचे। यहां किसानों को समझाने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। किसानों के सड़क पर उतरते ही हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में फंसे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राहगीरों की परेशानी और उनकी सहूलियत को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने आनन-फानन में रूट डायवर्जन कर दिया। हालांकि, अफसरों के समझाने-बुझाने पर करीब तीन बजे किसानों ने जाम खोल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें