सख्त निर्देशों के बाद भी शिक्षक बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी करने से बच रहे हैं। सोमवार को परीक्षा की शुरुआत के समय भी कई शिक्षक ड्यूटी से नदारद रहे। ब्रिटिश इंटर कॉलेज अमरोहा के शिक्षक शहरीन अहमद, अब्दुल दानिश, शाह फजल व मोहम्मद सुहैल व रहमानी नसीम इंटर कॉलेज अमरोहा के गौसिया खातून, बुशरा परवीन, प्रिया व कमर रजा जैदी ड्यूटी वाले केंद्र पर नहीं पहुंचे। डीआईओएस ने नोटिस जारी कर शिक्षकों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए नोटिस जारी किए हैं। साथ ही उन्होंने सभी कॉलेजों को अंतिम नोटिस जारी करते हुए ड्यूटी में लगे शिक्षकों को केंद्र पर पहुंचने के निर्देश भी दिए हैं।
प्रश्नपत्र सील नहीं करने पर केंद्र व्यवस्थापक हटाया
अमरोहा। बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप कार्य न करने पर डीआईओएस ने सूरजपाल शकुंतला देवी इंटर कॉलेज पहाड़पुर के केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया। उनके द्वारा प्रश्नपत्रों को अलमारी में रखकर सील न करने पर यह कार्रवाई की गई है।
डीआईओएस के अनुसार परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूम में रखी गई अलमारी के कुंदे पर बेल्डिंग नहीं कराया गया, जिससे उसके पेंचकस से खुलने की संभावना है। अलमारियों की नंबरिंग और सील्ड नहीं की गई। अलमारी सील न होने पर 22 फरवरी को सीयूजी नंबर से केंद्र व्यवस्थापक को फोन भी नहीं किया गया, लेकिन उनके द्वारा फोन बंद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि बोर्ड के निर्देशों के बाद भी केंद्र व्यवस्थापक द्वारा परिषद के पोर्टल पर कक्ष निरीक्षकों को ऑनलाइन डाटा अपलोड नहीं किया गया। जिस कारण परिषद द्वारा भी नाराजगी जाहिर की गई थी।
उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य अंजलि चौधरी का केंद्र व्यवस्थापक के रूप में कार्य निर्देशों के अनुरूप न होने के कारण उनको तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उनकी जगह राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा बांस का कला के सहायक अध्यापक हरिओम सिंह को केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई है।