बिजली न मिलने से परेशान रोजेदारों का शुक्रवार को सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए रोजेदार ने बिजलीघर पहुंचकर कर जेई का घेेराव कर लिया। विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। रोजेदारों ने तीन घंटे तक क्षेत्र के करीब 80 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप कर दी। जिससे विभाग में हड़कंप मच गया।
ढबारसी बिजलीघर क्षेत्र में करीब पंद्रह दिन से ओवरलोड के चलते बिजली व्यवस्था पूरी चरमराई हुई है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद एकत्र रोजेदार बिजलीघर पहुंच गए। बिजलीघर में मौजूद जेई मोमराज सिंह का घेराव कर लिया। विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
गुस्साए रोजेदारों ने बिजलीघर से जुड़े करीब 80 गांवों की आपूर्ति पूरी तरह ठप कर दी। जिससे विभाग में हड़कंप मच गया। रोजेदारों का आरोप है कि बिजलीघर ओवर लोड चल रहा है जिससे आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। क्षेत्र में मात्र दो से तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जिससे रोजेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जेई के आश्वासन दिए जाने पर रोजेदारों का गुस्सा शांत हुआ। इस मौके पर चौधरी कामिल, जीशान चौधरी, फैजान, उस्मान, तस्लीम अहमद, शमीम, चौधरी अथर, रहीस अहमद, जुबैर, अथर परवेज, मुशाहिद चौधरी, अशरफ अहमद, असलम, इस्लाम आदि रहे।