फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नन्हेड़ा अलियारपुर से हरिद्वार और देहरादून के लिए रोडवेज बस शुरू

Tue, 26 Aug 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लोगों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम ने नन्हेड़ा अलियारपुर से हरिद्वार-देहरादून के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू किया है। यह बस नन्हेड़ा से रोजाना 6:30 बजे रवाना होगी जबकि हरिद्वार का किराया 223 रुपये और देहरादून का 340 रुपये लगेगा। देहरादून से यह बस 2:30 बजे वापस इसी रूट से लौटेगी।
विज्ञापन

अमरोहा डिपो में 95 बसें निगम की हैं। इनमें 19 अनुबंधित हैं। अमरोहा डिपो से बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली और संभल के लिए बसों का संचालन होता है। बीते दो सालों में नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत, मथुरा व आगरा के लिए भी बसों का संचालन हो चुका है। विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी लगातार नन्हेड़ा अलियारपुर से हरिद्वार-देहरादून के लिए बस का संचालन की मांग कर रहे थे। विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों का यह प्रयास सफल हुआ।
रोडवेज डिपो के एआरएम केसी गौड़ के नेतृत्व में सोमवार को विश्व हिंदू महासंघ के मंडल प्रभारी प्रदीप शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर हरिद्वार-देहरादून के लिए बस को रवाना किया। एआरएम ने बताया कि रोडवेज बस रोजाना शाम को छह बजे अमरोहा डिपो से नन्हेड़ा अलियारपुर पहुंचेगी। यहां रात्रि स्टे के बाद सुबह 6:30 बजे हरिद्वार व देहरादून के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें