अमरोहा। नोएडा के लिए जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। शुक्रवार से अमरोहा रोडवेज डिपो से रोजाना नोएडा के लिए बस का संचालन शुरू हो जाएगा। यह बस धनौरा रोड स्थित कई गांवों में होते हुए नोएडा पहुंचेगी। परिवहन निगम ने इसका किराया भी निर्धारित कर दिया है।
अमरोहा से नोएडा के लिए 219 रुपये लगेंगे। एआरएम केसी गौड़ के मुताबिक अमरोहा से नोएडा बस अड्डे के बीच की दूरी 140 किलोमीटर है जबकि नोएडा सेक्टर-62 करीब 130 किलोमीटर है। अमरोहा से नोएडा बस अड्डे के लिए चलने वाली बस धनौरा रोड स्थित हादीपुर अड्डे पर रुकेगी। इसके बाद मूंढ़ाखेड़ा, गंदूपाल, अफजलपुर लूट, ब्रह्मपुर, खादगुर्जर, गजरौला से ब्रजघाट, गढ़ चौपला, बक्सर, सिंभावली, कुचेसर, बाबूगढ़, हापुड़, पिलखुआ, डासना, विजयनगर, नोएडा सेक्टर-62 और नोएडा बस अड्डे पर पहुंचेगी।
मालूम रहे कि अमरोहा डिपो में 79 बसें निगम की हैं। इनमें 21 अनुबंधित हैं। अमरोहा डिपो से बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली और संभल के लिए बसों का संचालन होता है। बीते तीन सालों में नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत, मथुरा व आगरा के लिए भी बसों का संचालन हुआ है। इसके अलावा विभाग ने 19 जून 2025 को अमरोहा डिपो से जल्द ही ग्रेटर नोएडा के परी चौक के लिए बस का संचालन शुरू किया था लेकिन यह व्यवस्था यात्रियों के अभाव में ठप हो गई थी। अब अमरोहा रोडवेज डिपो से रोजाना नोएडा के लिए बस का संचालन शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा।
-
यह रहेगा किराया
स्टोपेज-किराया
हादीपुर अड्डा 12 रुपये
मूंढ़ाखेड़ा-20 रुपये
गंदूपाल-23 रुपये
अफजलपुर लूट23 रुपये
ब्रह्मपुर-28 रुपये
खादगुर्जर32 रुपये
गजरौला41 रुपये
ब्रजघाट-63 रुपये
गढ़ चौपला-84 रुपये
बक्सर95 रुपये
सिंभावली98 रुपये
कुचेसर108 रुपये
बाबूगढ़119 रुपये
हापुड़130 रुपये
पिलखुआ-145 रुपये
डासना-184 रुपये
विजयनगर-201 रुपये
नोएडा सेक्टर 62-206 रुपये
नोएडा बस अड्डा 219 रुपये