फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज : दिवाली पर चालक-परिचालक की छुट्टी पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

दिवाली पर भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। 29 अक्तूबर से 10 नवंबर तक दिवाली प्रोत्साहन योजना लागू रहेगी। इस अवधि में चालक-परिचालकों का अवकाश निरस्त कर दिया गया है। चालक-परिचालक वर्दी और नेम प्लेट लगाकर ही ड्यूटी करेंगे। दिल्ली-कौशांबी और लोकल रूटों पर बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी।
एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि दीपावली और छठ महापर्व पर रोडवेज चालकों और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। परिचालकों को निर्देश दिए गए है कि 70 फीसदी से कम लोड फैक्टर अर्जित न किया जाए। इससे कम लोड फैक्टर मान्य नहीं होगा। त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए बस अड्डे पर कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी आठ-आठ घंटे के लिए लगाई जाएगी। त्योहारों पर दूसरे राज्याें या शहरों से स्थानीय लोग त्योहार पर घर आते हैं और त्योहार के बाद वापस लौटते हैं। भीड़ बढ़ने से अक्सर परिवहन निगम की व्यवस्थाएं चरमरा जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
एआरएम ने बताया कि दीपावली व छठ पर्व पर परिवहन निगम की ओर से डिपो के सभी नियमित/ संविदा चालक/ परिचालक व आउट सोर्सिंग परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। 13 दिन में 3900 किलोमीटर चलने पर 5200 रुपये और 12 दिन में 3600 किलोमीटर चलने पर 4200 रुपये दिया जाएगा। इसके अलावा कार्यशाला/तकनीकी कर्मियों को 13 दिन काम करने पर 2100 और 12 दिन काम करने पर 1800 रुपये की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें