फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: समिति पर खाद न पहुंचने पर किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)।
विज्ञापन

बहुद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति भदोरा खाद नहीं पहुंचने से गुस्साए किसानों ने जमकर हंगामा किया। अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही खाद मुहैया नहीं कराया गया तो विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
समिति से जुड़े किसान खिलेंद्र का कहना है कि भदौरा सहकारी समिति पर चार दिनों से खाद नहीं है। जिससे फसलें प्रभावित हो रही हैं। दो दिन पहले समिति पर बताया गया था कि सोमवार को समिति पर खाद की गाड़ी पहुंच जाएगी, लेकिन सोमवार शाम को भी समिति पर खाद नहीं पहुंचा। बताया कि भदौरा की समिति पर पहुंचने वाला खाद कहीं दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना पर समिति पर जमा हुए किसानों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि खाद की किल्लत होने से परेशानी उठानी पड़ रही है। समय पर फसल की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। जबकि आठ दिन पूर्व जो समिति पर खाद पहुंचा था वह 500 बोरा खाद की डिमांड पर केवल 250 बोरा खाद ही भेजा गया था। इसकी वजह से अधिकांश किसानों को खाद नहीं मिल सका। समिति के सभापति कृष्ण कुमार शर्मा का कहना है कि मांग के हिसाब से जिले से खाद की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे किसान परेशान हैं। हंगामा करने वाले किसानों को समझाकर शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें