फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आचार संहिता की वजह से नहीं शुरू हो सका सड़क चौड़ीकरण का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शिक्षक विधायक चुनाव की वजह से आचार संहिता लागू है। इसके कारण अभी तक सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू नहीं हो सका। चुनाव के बाद ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से नारंगपुर से ढक्का मोड़ तक करीब 20 करोड़ की लागत से सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इससे 50 गांवों के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सदर विधायक महबूब अली ने अपनी विधायक निधि से शासन से नारंगपुर से लेकर ढक्कामोड़ तक करीब 10 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत का कार्य मंजूर कराया है। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जाएगा। शासन से मंजूरी मिल चुकी है। इससे वाहन चालकों को काफी फायदा मिलेगा। अधिशासी अभियंता गिरीशचंद ने बताया कि चुनाव आचार संहिता की वजह से फिलहाल काम शुरू नहीं हो सका है। अब चुनाव के बाद ही काम की शुरुआत कराई जाएगी। इसके चौड़ीकरण से वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा हसनपुर क्षेत्र में भी सड़क निर्माण की शुरुआत नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले बारिश की वजह से काम शुरु नहीं हो पाया। अब 23 अक्तूबर के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और उसके बाद ही काम चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें