फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रालोद नेताओं ने किसानों और ग्रामीणों से संवाद कर सुनीं उनकी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया। अमरोहा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राष्ट्रीय लोकदल ने गांवों में जनसंपर्क तेज कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को पलौला गांव में किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रालोद नेता मोहम्मद कामिल ने किसानों और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

मोहम्मद कामिल ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी खुशहाली, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के बिना गांवों का विकास संभव नहीं है। 2027 के विधानसभा चुनाव में किसान हितों और ग्रामीण समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की जरूरत है। गांवों में पहुंचकर लोगों की अपेक्षाएं समझना और समाधान के लिए आवाज उठाना रालोद का प्रयास है।
कार्यक्रम का आयोजन मोहम्मद अजीम ने किया और संचालन नावेद एडवोकेट ने किया। इस दौरान चौधरी सरजीत सिंह, बाबू पाशा, उस्मान अली, अबुल कलाम ठेकेदार, जीशान प्रधान, कैश लंबरदार, जुल्फिकार ठेकेदार, हाजी जमशेद, मोहम्मद कैफ, नावेद एडवोकेट समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें