फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शा लूटकर चालक की हत्या, खेत में मिली लाश

विज्ञापन
बसैली में शव मिलने वाले स्थान पर जानकारी करते एएसपी अजय प्रताप सिंह। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। दो दिन पूर्व लापता युवक की ई-रिक्शा लूटकर हत्या कर दी गई। शव गांव बसैली में सड़क किनारे बाजरे के खेत में पड़ा मिला। मृतक के सिर और माथे पर चोट के निशान थे। साथ ही गला भी घोंटा गया था। आशंका है कि तमंचे की बट से चेहरे पर भी प्रहार किए गए होंगे। तमंचे की बट और अंगोछा भी मौके से बरामद हुआ। क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट ने भी पड़ताल की। एसपी डॉ. विपिन ताडा भी घटनास्थल पर पहुंचे बारीकी से निरीक्षण कर अधीनस्थों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह सवेरे मोहल्ला अल्लीपुर भूड़ के बाशिंदे मोहल्ले से मंगलवार की शाम से लापता ई-रिक्शा चालक राजकुमार उर्फ राजू की तलाश में सभासद विनोद गूर्जर के साथ गांव बसैली जा पहुंचे। गांव से पूर्व ही सड़क किनारे खेतों में उसकी तलाश शुरू कर दी। अचानक ही गांव निवासी इंशा के बाजरे के खेत में राजू का शव देख उसके रिश्ते के चाचा श्यामसुंदर ने शोर मचा दिया। आसपास ईखों में घुसे लोग बाहर निकल आए। राजू का शव काला पड़ चुका था और सिर, माथे, नाक और कान से बहा खून जम चुका था। पास ही तमंचे की बट और लाल रंग का अंगोछा भी पड़ा था। गर्दन पर भी दबाव के निशान थे। सभासद विनोद गूर्जर ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। थाना पुलिस मौके पर आ पहुंची। जानकारी होने पर सीओ मोनिका यादव और एएसपी अजय प्रताप सिंह भी आ पहुंचे। फोरेंसिक फील्ड यूनिट और क्राइम ब्रांच भी आ पहुंची। परिजनों का कहना था कि ई-रिक्शा लूटकर ही उसकी हत्या की गई होगी। एसपी डॉ. विपिन ताडा भी आ गए। उन्होंने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। बाद में थाने में कई घंटे बैठकर केस हिस्ट्री को वाच किया। पुलिस ने चाचा शिवकुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं विधि विज्ञान प्रयोगशाला हापुड़ मोबाइल टीम भी घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें