फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन दीवाली क्लीन दीवाली का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। अमर उजाला की प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाए जाने की मुहिम का स्कूली छात्र-छात्राओं ने बहुत ही उत्साह के साथ स्वागत किया है। उनका कहना था कि यह समय की आवश्यकता है। नगर के एमएस सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को ग्रीन दिवाली क्लीन-दिवाली का संकल्प लिया। छात्र-छात्राओं ने एक सुर से अमर उजाला की मुहिम का स्वागत करते हुए इसे पर्यावरण की सुरक्षा की दिशा में बेहद अहम बताया।
विज्ञापन

एमएस सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रबंधक वीरेशपाल सिंह ने बच्चों को दीपावली के मौके पर होने वाले प्रदूषण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर छोड़ी जाने वाली आतिशबाजी व पटाखों से पूरा वायुमंडल दूषित होता है। इससे सांस संबंधी बीमारियां होती हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे इस दिवाली को प्रदूषण मुक्त बनाने में सहयोग करें। कक्षा 11 की छात्रा अंशिका ने इस मुहिम को बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि दीपावली पर पटाखों के खतरनाक शोर व पर्यावरण पर विपरीत असर डालने से बचा जाएं। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे अपने आसपास इस संबंध में जागरूकता फैलाएंगे और लोगों को प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर निदेशक बबीता चौधरी, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें