तेजी से बढ़ रही रसोई गैस की कीमतों से उपभोक्ताओं का मन भी डोलने लगा है। छोड़ने के बाद उपभोक्ताओं ने सब्सिडी वापस ले ली है। पिछले चार महीनों में 6573 उपभोक्ताओं ने सब्सिडी वापस मांगी है। जिले में अड़तीस हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने सब्सिडी छोड़ रखी थी।
रसोई गैस की कीमतों पर नजर दौड़ाया जाए तो मई से अक्तूबर तक हर महीने गैस की कीमतों में वृद्धि हुई है। पांच महीने में 230 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। 678.59 रुपये से आज रसोई गैस की कीमत 905.50 रुपये पहुंच गई है। ऐसे में सब्सिडी छोड़ने वाले उपभोक्ताओं की नीयत बदल गई है। उपभोक्ताओं ने दोबारा से सब्सिडी लेने के लिए आवेदन देने शुरू कर दिए हैं। चार महीने में जिले में 6573 उपभोक्ताओं ने छोड़ी सब्सिडी वापस ले ली है। इसकी रसोई गैस की बढ़ती कीमत बताई जा रही है। सेल्स आफिसर मुरादाबाद सुमित त्रेहान ने बताया कि रसोई गैस की कीमत बढ़ने का असर सब्सिडी छोड़ने वाले उपभोक्ताओं पर पड़ा है। 65 सौ से अधिक उपभोक्ताओं ने दोबारा सब्सिडी लेने लगे हैं।