फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बान नदी में फसल बोया, लेखपाल को निलंबित और एफआईआर के निर्देश00

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा) । बान नदी में फसल बोने की शिकायत पर डीएम उमेेश मिश्र ने तहसीलदार को मौके पर भेजा। मामला सही मिलने पर लेेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए। फसल की बुवाई करने वाले संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और जुर्माना वसूलने को कहा। तहसीलदार से तीन दिन में रिपोर्ट तलब किया। वह मंगलवार को तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि और बान नदी में कब्जा बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्राम देहरा के संक्रमणीय भूमि पर लेखपाल द्वारा बिना आपसी सहमत के पैमाइश कर दिया गया। निशान लगा कर गलत तरीके से उस पर कब्जा करा दिया गया। उन्होंने लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए। वर्ष 2016-17 के आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण पूरे नहीं होने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यशैली पर चिंता जाहिर की। कहा कि कार्यदायी संस्था काम नहीं कर रही है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। सेक्रेटरी और एडीओ के स्तर से लापरवाही बरती गई है तो वेतन रोका जाए। शिकरिया और मकदूमपुर में शौचालय के निर्माण की गुुणवत्ता खराब मिलने की शिकायत पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता और आरईडी के अवर अभियंता को मौके पर भेजा। सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन में प्लास्टर की गुणवत्ता सही नहीं मिली। टाइल्स की गुणवत्ता भी खराब मिली। इसके अलावा जल निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। पीएम आवास की शिकायत मिलने पर परियोजना अधिकारी डूडा को मौके पर भेजा। दौलतपुर गांव के लोगों ने मनरेगा में धांधली की शिकायत की। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार को तालाब खुदाई को देखने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 17 शिकायतें मिली जिसमें दो का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसपी सुनीति समेत अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें