फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बेटे को खो चुके सेवानिवृत्त शिक्षक ने पुत्रवधू पर लगाया सामान ले जाने का आरोप

Sun, 30 Nov 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। सिंचाई विभाग के ठेकेदार बेटे देव ऋषि उर्फ दीपक और चालक इंद्रपाल सिंह को खो चुके सेवानिवृत्त शिक्षक अतरपाल सिंह ने पुत्रवधू पर घर का सामान समेट कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुत्रवधू के मायके वालों पर घर आकर हंगामा करने, वंश नष्ट करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शुक्लपुरी मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अतरपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 29 मई की सुबह उनके बेटे देव ऋषि उर्फ दीपक और चालक इंद्रपाल सिंह निवासी चौबारा का शव कार्यालय के बरामदे में मिले थे। यह कार्यालय उनके बेटे का है, जो अवंतिका नगर में है। सात नवंबर की सुबह 9.39 बजे उनकी पुत्रवधू के भाई का फोन आया। उसने कहा कि हम चार-पांच लोग आ रहे हैं। दोपहर को करीब 2 बजे 20-22 लोग उनके घर पर आए। जिनमें पांच को वह जानते हैं। जो संभल के सरायतरीन के रहने वाले हैं।
उनका आरोप है कि आते ही इधर उधर की बातें करनी शुरू कर दीं, जबकि उनके बेटे और चालक की मौत के खुलासे के लिए कोई सहयोग नहीं किया। लड़ाई झगड़ा करने के इरादे से हंगामा करने लगे। उनकी बेटी ने फोन कर पुलिस बुला ली। कुछ देर बाद पुलिस चली गई उनका आरोप है कि शाम को करीब 6 बजे उनकी पुत्रवधू घर से तीन बड़े बैगों में सामान व जेवर आदि ले गई। पुत्रवधू के भाई ने उनका वंश नष्ट करने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें