फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिला दोस्त के भाई को गोली मारने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sun, 30 Nov 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। महिला दोस्त के भाई को गोली मारकर घायल करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त ताविज रजा को डिडौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस ने अभियुक्त ताविज रजा के कब्जे से 32 बोर की अवैध पिस्टल बरामद की है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि ताविश रजा अवैध पिस्तौल को अलीगढ़ से अपने मामा से लेकर आया था।
विज्ञापन

सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि डिडौली कोतवाली क्षेत्र के ही गांव सैतली निवासी मुनव्वर हाल में परिवार के साथ डिडौली में रहते हैं। उनकी बेटी रेखा रानी करीब दो साल पहले रेखा जयपुर में नीट की तैयारी करने गई थी, तभी उसकी मुलाकात जोया के मोहल्ला टंकी वाला निवासी ताविश रजा से हो गई। इसके बाद दोनों बात करने लगे। इन दिनों रेखा घर पर रहती है जबकि ताविश रजा अभी भी नीट की तैयारी कर रहा है। आरोप है कि आठ नवंबर की दोपहर अरमान सोनू बहन रेखा रानी के दोस्त ताविश रजा के घर पहुंचा और ताविश से बहन से शादी करने या फिर उसका पीछा छोड़ने की बात कही। इस बीच अरमान ने आज ही निकाह करने के लिए कहा तो उसकी ताविश से कहासुनी हो गई। तभी ताविश ने जान से मारने की नीयत से अरमान को गोली मार दी। गोली अरमान के हाथ में पार होकर कंधे में जा लगी थी। घटना के बाद ताविश रजा घर से भाग गया था। डिडौली पुलिस ने घायल अरमान सोनू को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया था। इस दौरान गोली सोनू के फेफड़ों में फस गई थी। ऑपरेशन से गोली निकलने के बाद सोनू पूरी तरह स्वस्थ हैं। सीओ ने बताया कि आरोपी ताविश की गिरफ्तारी पर एसपी अमित कुमार आनंद ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। शनिवार को अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें