फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: इनरव्हील सरगम की पदाधिकारियों को साैंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। इनरव्हील क्लब सरगम अमरोहा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में शिल्पा गेरा को अध्यक्ष और अंकिता कालरा को सचिव चुना गया। नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई तथा नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में शालिनी कपूर को उपाध्यक्ष, भारती पिपलानी को कोषाध्यक्ष, अंजू चांदना को आईएसओ बनाया गया। अलका मदान को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। क्लब की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई टीम सेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देगी। उन्होंने सभी सदस्यों से मिलकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर क्लब की पूर्व पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर नूतन गोयल, प्रीति मालीवाल, प्रतीति लोचन, मनीषा टंडन, कंचन गुप्ता, वीनू राघव, रुचि टंडन, रूपाली टंडन, अनु शर्मा, प्रीति कौर, सतनाम कौर, सुमन अरोड़ा, सनी सलूजा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें