फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ड्यूटी कर घर लौट रहे रिजॉर्ट कर्मी की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात(अमरोहा)। ड्यूटी कर घर लौट रहे रिजॉर्ट कर्मी ललित कुमार (40) की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। रिजॉर्ट कर्मी की मौत पर परिजनों का रोते-बिलखते बुरा हाल है।
विज्ञापन

मृतक ललित कुमार मंडी धनौरा के मोहल्ला हट्टा वाला में रहने वाले राजेंद्र कुमार के बेटे थे। परिजनों के मुताबिक ललित कुमार अमरोहा देहात थानाक्षेत्र में कैलसा क्षेत्र स्थित एक रिजॉर्ट में नौकरी करते थे। उनके परिवार में पत्नी मंजू व नौ वर्ष की एक बेटी भूमिका है। शनिवार देर शाम भी ललित कुमार रिजॉर्ट में ड्यूटी कर घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अमरोहा-धनौरा मार्ग पर मेस्को पब्लिक स्कूल के सामने से गुजरी तभी अज्ञात वाहन का चालक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ललित कुमार गंभीर घायल हो गए और कुछ बाद में मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक वाहन लेकर भाग निकला।
हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। मृतक की पहचान कर हादसे की जानकारी परिजनों को दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले में अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें