फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बगैर पंजीकरण के चल रहे दो अस्पताल संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 23 Feb 2025 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बगैर पंजीकरण के चल रहे दो अस्पताल संचालकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों अस्पताल के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नोडल अधिकारी की कार्रवाई से झोलाछाप में हलचल मच गई है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार ने बताया कि करीब 15 दिन पहले विभाग को शिकायत मिली थी कि थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर में बगैर पंजीकरण के आर्शीवाद नर्सिंग होम नाम से एक अस्पताल संचालित हो रहा है। शिकायत मिलने पर मौके पर जांच की गई। अस्पताल का एक संचालक नाजिम अली मौके से भागने में कामयाब हो गया था। जबकि दूसरा पार्टनर इकरार अली मौके पर मौजूद था। नोडल अधिकारी ने बताया कि इकरार अली व वहां मौजूद स्टाफ से अस्पताल के पंजीकरण संबंधी अभिलेख दिखाने में असमर्थ रहे। विभागीय रिकार्ड में भी नर्सिंग होम बगैर पंजीकरण के चल रहा था। नगर की शेरपुर चुंगी स्थित जीएस हास्पिटल पर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा था। हास्पिटल संचालक गुल मौहम्मद बगैर पंजीकरण के अपने घर से ही अस्पताल को संचालित कर रहा था। अस्पताल के बाहर कोई बोर्ड आदि नहीं लगा हुआ था। नोडल अधिकारी ने बताया कि दोनों अस्पताल में प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन भी पाए गए थे। इस इंजेक्शन का प्रयोग करना कानूनी अपराध है। दोनों ही अस्पताल विभाग द्वारा सील किए जा चुके हैं। नोडल अधिकारी ने बताया कि आर्शीवाद नर्सिग होम के पार्टनर इकरार अली व नाजिम अली और जीएस हास्पिटल के संचालक गुल मौहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें