फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाह नदी पर बने पुल की अप्रोच रोड की मरम्मत शुरू

Fri, 03 Oct 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। बाह नदी पर चकनवाला के सामने बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए पक्के पुल की अप्रोच रोड की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश सेतु निगम के कर्मचारी दो दिन से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

चकनवाला के सामने बाह नदी पर 6.75 करोड़ की लागत से पक्के पुल का निर्माण कराया गया था। इसकी कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश सेतु निगम थी। पुल बनने के बाद बीते साल मार्च में लोक निर्माण विभाग के हवाले किया गया था। लोक निर्माण विभाग ने पुल के दोनों ओर अप्रोच रोड बनवाई थी जो बाढ़ व बारिश से कट गई थी। हालांकि इससे पहले भी इसी साल जुलाई में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अप्रोच रोड में धंस गई थी जिससे पुल पर आवागमन बंद हो गया था।
स्थानीय विधायक राजीव तरारा की शिकायत पर सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत का कार्य कराया था। उधर, ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने पुल की सुरक्षा और अप्रोच रोड की मजबूती के लिए दीवार बनाने के निर्देश दिए। अब फिर सेतु निगम ने अप्रोच रोड पर कार्य शुरू कर दिया है जो कुछ ही दिन में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें