डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बृहस्पतिवार को तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने अंश निर्धारण के संबंध में आने वाली समस्याओं को देखा। तालाबों और चरागाह की जमीनों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा आय-जाति निवास प्रमाणपत्रों का निस्तारण और तहसील न्यायालयों में लंबित मुकदमों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा भी की।
डीएम ने कहा कि क्षेत्र में जहां भी तालाबों पर अतिक्रमण है। टीम को भेजकर प्राथमिकता से अतिक्रमण हटवाया जाए। पट्टे आवंटन का जो लक्ष्य है। उसको जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि अंश निर्धारण के प्रकरणों पर प्राथमिकता से समाधान किया जाए। तहसील न्यायालयों पर जो मुकदमे दर्ज हैं उनकी तिथि निर्धारित कर प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाए। धारा 24, 67 व अन्य धाराओं में लंबित मुकदमों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित हो। राजस्व वसूली पर प्राथमिकता से कार्य किया जाए। डीएम ने तहसील में रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया है और एसडीएम से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
चक गुलाम अंबिया में गंगा एक्सप्रेस-वे पर अंडरपास बनाने के निर्देश
हसनपुर।
डीएम निधि गुप्ता वत्स ने गांव चक गुलाम अंबिया पहुंचकर गंगा एक्सप्रेस-वे के पास अंडरपास बनाने की मांग पर जांच की। अंडरपास की आवश्यकता होने पर मौके पर उन्होंने गंगा एक्सप्रेस-वे के अधिकारियों से बात की और अंडरपास बनाने के निर्देश दिए।
गांव चक गुलाम अंबिया में वर्षों पुराने रास्ते पर गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो चुका है, लेकिन रास्ते पर अंडरपास नहीं बनाया गया। जिससे कई गांवों का रास्ता बंद होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत दर्ज करा चुके हैं, ग्रामीणों द्वारा पिछले काफी दिनों से रास्ते पर अंडरपास बनाने की मांग की जा रही है। इसी को देखते हुए डीएम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
गंगा एक्सप्रेस-वे के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर वार्ता की और जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने के लिए आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव, एसडीएम सुनीता सिंह, अजय गिरि, प्रधान हेमराज सिंह, देशराजपाल, अजयवीर सिंह, वीर सिंह, सुखवीर सिंह, कैलाश सिंह, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।