फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहर्सल कामयाब, अब 7,907 लोगों को कोविड टीकाकरण की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोविड टीकाकरण का पूर्वाभ्यास मंगलवार को हुआ। जिले में यह पूरी तरह कामयाब रहा। पूरी प्रक्रिया के दौरान दस मिनट टीकाकरण में और तीस मिनट टीकाकरण के बाद व्यक्ति की निगरानी में लगे। इस प्रक्रिया से गुजरने के बाद कोरोना से जीतने के लिए एक कदम आगे बढ़ेगा। पूर्वाभ्यास के दौरान नोडल अधिकारियों ने केंद्रों का जायजा लिया। कुछ जगहों पर नामों में दोहराव मिला। दोपहर तक अधिकांश जगहों पर पूर्वाभ्यास सफल हो गया। इसके बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। अब पहले खेप में 7,907 लोगों का टीकाकरण कराया जाएगा। रिहर्सल में जिले में बारह जगहों पर किया गया। इसमें जोया, रहरा, हसनपुर में दो-दो बूथों पर हुआ तो शहर छह बूथों पर इसका आयोजन किया गया।
विज्ञापन

दुनिया के लिए खतरे का सबब बने कोविड 19 से अब लोगों को उबरने की उम्मीद है। देश में कोविड 19 के टीकाकरण के लिए तैयारियों को रिहर्सल के तौर पर परखा गया। शहर के कोट बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मैटरनिटी विंग में मंगलवार को पूर्वाभ्यास कराया गया। यहां पर मेन गेट पर डॉक्टर और मेडिकल टीम के लोगों के आई कार्ड को देखा गया। इसके बाद रिसेप्शन पर स्टाफ ने सूची से मिलान किया। फिर इन्हें वेटिंग एरिया में बिठाया गया। यहां पर 10 कुर्सियां कोविड प्रोटोकॉल के तहत रखी हुईं थीं। इसके बाद वैक्सीन कक्ष में पहुंचे। इस प्रक्रिेया में दस मिनट लगे। यहां पर औपचारिकता के बाद 30 मिनट तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया। बाद में इन लोगों को भेज दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उमर फारुक के निर्देशन में पूर्वाभ्यास हुआ। मुन्नी देवी जिला अस्पताल में भी 25 मेडिकल स्टाफ के साथ पूर्वाभ्यास हुआ। यहां पर सात लोगों के नाम डबल मिले। दरअसल इन लोगों के नाम सीएचसी और जिला अस्पताल की सूची में भी रहे। यहां पर दोपहर लगभग एक बजे नोडल अधिकारी डॉ. ब्रजवीर सिंह ने जायजा लिया। पूर्वाभ्यास के लिए रजिस्टर को जांचा गया। कर्मचारियों से दिक्कतों को जाना।
उधर, सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि जिले में पूर्वाभ्यास के लिए कुल 12 बूथ बनाए गए हैं। देहात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया, हसनपुर और रहरा में दो-दो बूथ बनाए गए, जबकि शहर में 6 बूथ बनाए गए। जिला अस्पताल में तीन बूथ बना था। वैक्सीनेशन के लिए जिन लोगों का पंजीकरण कराया गया था। उन्हीं का डमी टीकाकरण किया गया। वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए निर्धारित तापमान की जांच और वैक्सीन को ले जाने की तैयारी का आंकलन किया गया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार, पूर्व चेयरमैन जाहिद हुसैन, डॉ. सुखदेव सिंह, डॉ. जावेद, जितेंद्र सिंह, कादिर अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें