फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आइसक्रीम का कारोबार करने के लिए उधार लिए 10 लाख रुपये, अब देने से इन्कार

Fri, 04 Aug 2023 12:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आइसक्रीम के कारोबार के लिए आरोपियों ने कारोबारी से मोहम्मद साकिब से दस लाख रुपये उधार लेकर अब देने से इन्कार कर दिया। पीड़ित ने अपने रुपये मांगे तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। हत्या करने के इरादे से गला दबा दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने साले-बहनोई समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के मोहल्ला मजापोता में मोहम्मद साकिब का परिवार रहता है। कारोबारी मोहम्मद साकिब का आरोप है कि उनकी मुलाकात मोहल्ला दरबारे कलां के रहने वाले अफ्फान जैदी से हुई थी। आरोप है कि 30 जून को अफ्फान जैदी ने कारोबारी मोहम्मद साकिब से आइसक्रीम के मैन्युफैक्चरिंग से कारोबार के लिए 10 लाख रुपये रुपये उधार मांगे थे। अच्छी जान पहचान होने के चलते मोहम्मद साकिब बने रुपये कुछ लोगों के सामने दे दिए और सौ रुपये के स्टांप पर लिखवा कर नोटरी पब्लिक करा लिया। इस दौरान आरोपी ने दो महीने के भीतर रुपये वापस करने की बात कही थी लेकिन एक महीने बाद अफ्फान जैदी ने फोन उठाना बंद कर दिया।
धोखाधड़ी का एहसास होने पर मोहम्मद साकिब के होश उड़ गए। 11 जुलाई की सुबह मोहम्मद साकिब ढूंढते हुए कोर्ट चौराहे पर पहुंचे तो यहां अफ्फान जैदी, उसका साढ़े आसिफ और साला हारून मिले। मोहम्मद साकिब ने अपने रुपये मांगे तो तीनों लोग भड़क गए और गाली गलौज की। जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगे। जान से मारने की नियत से गला दबा दिया। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भागते समय आरोपियों ने जेब में रखे छह हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, मारपीट और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें