फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीएचसी प्रभारी के निलंबन की संस्तुति संविदा चिकित्सक की होगी सेवा समाप्त

Sat, 17 May 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

एक तरफ स्वास्थ्य विभाग जहां डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है, वहीं दूसरी और अस्पतालों में तैनात डॉक्टर मनमानी कर रहे हैं। एसडीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए ढबारसी सीएचसी प्रभारी डॉ. सौरभ के निलंबन की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र भेज दिया है। जबकि, पीएचसी पर तैनात संविदा डॉ. इफरा की सेवा समाप्त हो सकती है।
पिछले दिनों डीएम को शिकायत मिली थी कि अमरोहा के पीएचसी केंद्र छेबड़ा पर तैनात डॉ. इफरा मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजती हैं व प्रोटीन के डिब्बे बेचती हैं। डीएम ने उनकी गोपनीय जांच कराई थीं। एक कर्मी को मरीज बनाकर डॉ. इफरा के पास भेजा था, जिससे डॉ. इफरा ने अल्ट्रासाउंड के सौ रुपये जमा कराए थे। वहीं एक प्रोटीन और सीरप के 500 रुपये भी लिए थे।
विज्ञापन

डॉक्टर ने डमी मरीज को अल्ट्रासाउंड के लिए आधार कार्ड व ओपीडी की पर्ची लेकर एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर दो बजे के बाद पहुंचने के लिए कहा था। इसके अलावा एसडीएम के निरीक्षण में ढबारसी के सीएचसी प्रभारी डॉ. सौरभ अनपुस्थित पाए गए थे।
सामने आया था कि डॉ. अधिकांश अनुपस्थित रहते हैं और डेंटल सर्जन डॉ. दीपशिखा ही मरीजों देखती हैं। एक्स-रे टैक्निशियन नन्हे सिंह तीन दिन से टीबीएचयू वीरपाल सिंह बिना किसी सक्षम स्तर के अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित मिले थे। डीएम ने डॉ. सौरभ त्यागी के निलंबन व अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश सीएमओ को दिए थे।
विज्ञापन

- डॉ. सौरभ के निलंबन की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र भेज दिया है। डॉ. इफरा की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें