फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टयूवबैल पर नहाने गए राशन डीलर की हौद में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी। आदमपुर थाना क्षेत्र में ट्यूबवेल पर नहाने गए राशन डीलर की हौद में डूबकर मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर मिश्र निवासी राशन डीलर नवल किशोर (25) पुत्र अजब सिंह बुधवार दोपहर में घर से स्नान करने के लिए खेत पर लगे ट्यूबवेल पर गया था। आसपास के खेत में काम कर रहे ग्रामीण जब पानी पीने के लिए ट्यूबवेल पर पहुंचे तो पानी के हौद में नवल-किशोर का शव उतरा रहा था। ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग इसे हादसा ही मान रहे हैं। मृतक ने अपने पीछे पत्नी सुशीला के अलावा एक दो वर्ष की पुत्री छोड़ी है। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। बगैर कार्रवाई के ही शव के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। एसएसआई संजीव बालियान ने घटना के बारे में जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें