फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेने जा रही युवती को दुष्कर्म, एफआईआर 16-51-09

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। घर से दवा लेने निकली युवती को दूर का रिश्तेदार जबरदस्ती बाइक पर बैठकर ले गया। आरोप है कि एक घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के दौरान युवती बेहोश हो गई। होश में आने पर पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन युवती को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, निकाह कराने को दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां पर मजदूर का परिवार रहता है। बुधवार की रात उसकी बेटी दवा लेने के लिए बड़ा बाजार गई थी। आरोप है कि तभी दूर का रिश्तेदार बाइक लेकर आ धमका। आरोपी ने युवती को डरा धमकाकर जबरदस्ती अपने बाइक पर बैठा लिया और मोहल्ला कटरा गुलाम अली स्थित एक घर में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान पीड़िता बेहोश हो गई। होश में आने पर पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन बदहवाश हालत में युवती को लेकर कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत आरोपी वसीम निवासी शफातपोता इमामबाड़ा के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी और उसके परिजन घर से फरार हैं। टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब निकाह कराने के लिए दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें