फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म में स्कूल प्रबंधक के बेटे पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। किशोरी को बेहोश कर दुष्कर्म करने और उसे कमरे में बंधक बनाने के मामले में डिडौली पुलिस ने स्कूल प्रबंधक के आरोपी बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार है। प्रकरण की जांच के लिए एसपी ने तीन सदस्यीय महिला टीम गठित की है। वहीं, एएसपी ने बुधवार को घटनास्थल का मुआयना किया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। गुरुवार को किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर की नाबालिग बेटी सोमवार की देर शाम निजी स्कूल के कमरे में बंद मिली थी। उसका आरोप था कि सोमवार की शाम उसके भाई-बहन स्कूल में सफाई करने गए थे। वह उन्हें बुलाने स्कूल गई थी। इस दौरान स्कूल में प्रबंधक के बेटे के अलावा दो शिक्षक और मौजूद थे, जो स्कूल से चले गए थे। इस दौरान स्कूल प्रबंधक के बेटे ने उसे जबरदस्ती पानी पिला दिया। पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके हाथ-पैर और मुंह बांध दिए। शोर न मचा सके इसलिए नशे की हालत में दुष्कर्म किया। होश में आने पर पीड़िता ने शोर मचा दिया। जिससे पड़ोसी मौके पर आ गए। उन्होंने 112 डायल पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने आरोपी से चाबी लेकर उसे बाहर निकला। घटना के बाद पीड़िता बुरी तरह डर गई थी। वह अपनी मां और बहन-भाई के साथ रहती है। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। इसलिए उसने डर के चलते गांव वालों के कहने पर फैसला कर लिया था। घटना संज्ञान में आने के बाद एसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर एएसपी अजय प्रताप सिंह ने मुआयना किया। किशोरी और उसकी मां से बात की। एएसपी के समझाने पर किशोरी ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर स्कूल प्रबंधक के आरोपी बेटे मोहम्मद कामरान के खिलाफ दुष्कर्म और किशोरी को बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें