फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा की महिला लेखपाल से अमरोहा के युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। महिला लेखपाल से अमरोहा के युवक ने दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद भी कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी की मां पर भी फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों से आंगनबाड़ी सहायिका की नौकरी कर रही है। पीड़िता ने डीएम अमरोहा को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एटा जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला लेखपाल का आरोप है कि वर्ष 2018 में अलीगढ़ से एटा के लिए हाईवे निर्माण चल रहा था। इस दौरान यहां पर अमरोहा में रहरा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट एलए की पोस्ट पर तैनात था। इस दौरान वह भी उसकी हलका क्षेत्र की लेखपाल थी। उसका आरोप है कि युवक ने उसे नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म किया था। उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी। बाद में वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाज महिला लेखपाल ने 12 जून को एटा की अदालत में 156(3) की याचिका दायर की। इसके अलावा पीड़िता का आरोप है कि आरोपी की मां हसनपुर ब्लाक में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर तैनात है, जो फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी कर रही है। उसने जनपद बदायूं के एक स्कूल से फर्जी टीसी बनवाई थी। इसका खुलासा आरटीआई के दस्तावेजों से हुआ। सोमवार को पीड़िता ने अमरोहा डीएम उमेश मिश्र को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें