फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने नाबालिग से की दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। खेत पर घास लेने गई नाबालिग से गैर समुदाय के अधेड़ ने दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर खेतों पर काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। घटना के हिंदू संगठनों के लोग भी थाने पहुंच गए। गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थित बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उनकी नौ वर्षीय बेटी कक्षा चार की छात्रा है। गुरुवार की शाम चार बजे वह खेत पर घास काटने गई थी। तभी उसके गैर समुदाय के अधेड़ ने बुरी नियत से पकड़ लिया। उसके कपड़े फाड़कर दिए और दुष्कर्म की कोशिश की। नाबालिग के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके की तरफ दौड़ आए। ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया। ग्रामीण और परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। खबर मिलते ही हिंदू संगठन के लोग भी थाने में एकत्र हो गए। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामला दो समुदाय से जुड़ा है, इसलिए गांव में संप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें