अमरोहा। जिले में बुधवार से धान क्रय केंद्र खुल गए हैं। हालांकि पहले दिन कोई भी खरीदार नहीं आया। इसके चलते क्रय केंद्रों में सन्नाटा रहा। कुछ जगहों पर किसान आएं। वह लोग जानकारी लेकर लौट गए। क्रय केंद्र प्रभारियों ने रजिस्ट्रेशन कराने के लिए बताया।
धान क्रय केंद्र के लिए 19 जगहों पर खरीदारी की अनुमति मिली है। और चार केंद्रों के लिए जल्द ही अनुमति मिल सकती है। इसके अलावा कुछ केंद्रों का अनुमोदन लखनऊ से जल्द हो सकता है। डीआरएमओ सुभाष मैथानी ने बताया कि क्रय केंद्र खुल गए हैं लेकिन पहले दिन क्रय केंद्र में धान बेचने के लिए किसान नहीं आएं। उन्होंने बताया कि किसानों को पंजीयन के बारे में बताया जा रहा है। धान खरीदने के लिए क्रय केंद्र तैयार है। जल्द ही धान खरीद शुरु हो जाएगी। उधर, डीएम उमेश मिश्र ने देर शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ मीटिंग किया। उन्होंने कहा कि धान खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।