अमरोहा। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में युवक ने अपनी मां की बीमारी का बहाना बनाकर खाना बनाने के लिए किशोरी को बुलाकर घर लाया था। किसी को बताने पर जान से मारने और बेइज्जत करने की धमकी दी। आरोपी युवक किशोरी की मांग को अपनी मुंह बोली बहन मानता था। किशोरी ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई तो परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां पर मजदूर का परिवार रहता है। 28 अगस्त को मजदूर काम पर गया था। जबकि की उसकी पत्नी, नाबालिग बेटी घर पर मौजूद थे। मोहल्ले का रहने वाला युवक मजदूर की पत्नी को अपनी मुंह बोली बहन मानता था। लिहाजा वह घर आया और अपनी मां को बीमार बताकर किशोर को खाना बनाने के लिए अपने साथ घर ले गया। आरोप के मुताबिक यहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। समाज में बेइज्जत करने का हवाला दिया। घर लौटने पर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। युवक की करतूत सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। शनिवार को परिजन थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी नूर के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और पॉक्सो एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बाद में उसके न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।