फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से गैंगरेप, हंगामा

Thu, 16 Jun 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की इंटर की छात्रा को कमरे में बंधक बनाकर दो युवकों ने हवस का शिकार बना डाला। पास में खेल रही एक अन्य किशोरी ने शोर मचाया तो पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया, मगर मौका पाकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी इंटर में पढ़ती है। बुधवार दोपहर उसके परिजन खेत पर काम कर रहे थे। छात्रा घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक उसे बहाने से बुलाकर पड़ोसी के घर ले गया। यहां पर पहले से गजरौला के नाईपुरा निवासी उसके मामा का बेटा बैठा हुआ था।

आरोप है कि इंटर की छात्रा को कमरे में बंद कर लिया और दोनों ने दुष्कर्म किया। इधर, घर के बाहर खेल रही मकान मालिक की बेटी ने घर में पड़ोस की इंटर की छात्रा को युवकों संग बंद देखा तो शोर मचा दिया। आवाज सुन गांव के लोग आ गए और हंगामा कर दिया। इधर, आरोपी युवक भाग गए।
विज्ञापन


परिजन भी खेत से आ गए। छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। घटना की तहरीर दी। पुलिस ने कोमल व प्रमोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष मोहित चौधरी ने बताया कि इंटर की छात्रा ने दो युवकों पर अपने साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

ट्रेन में युवती से छेड़खानी कर रहे युवक को धुुना
अमरोहा। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में युवती के साथ छेड़खानी कर रहे युवक की धुनाई करने के बाद युवक को जीआरपी के हवाले कर दिया। बुधवार की सुबह काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली की ओर जा रही थी। इसमें महाराजगंज जनपद का परिवार सवार था। यह लोग दिल्ली जा रहे थे।

आरोप है कि युवक ने युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। मुरादाबाद के बाद हकीमपुर और कैलसा स्टेशन से आगे युवती ने परिजनों को जानकारी दी। इस पर परिजनों ने अन्य यात्रियों की मदद युवक की धुनाई के बाद आरोपी युवक जीआरपी के हवाले कर दिया। आरोपी युवक अमेठी जनपद के दीबरी गांव निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता है। जीआरपी ने उसे यहां से मुरादाबाद भेज दिया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें