फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दिल्ली में होटल चलाने के बदले में मांगी रंगदारी

Thu, 31 Jul 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दिल्ली में होटल चलाने के एवज में हिस्ट्रीशीटर ने साथियों के साथ मिलकर 50 हजार रुपये प्रति माह की रंगदारी मांगी है। इसके चलते पीड़ित को कारोबार छोड़कर घर आना पड़ा। बावजूद इसके आरोपी अमरोहा आए और यहां भी दो लाख की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दो नामजद समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अमरोहा के मोहल्ला मुल्लाना निवासी दिवंगत मंसूर हसन के बेटे बाबर अब्बास दिल्ली के निजामुद्दीन में रेस्टोरेंट चलाते थे। आरोप है कि रेस्टोरेंट चलाने के बदले दिल्ली के मदीना मस्जिद परिसर निवासी तुफैल और हजरत निजामुद्दीन निवासी उमर 50 हजार रुपये प्रति माह मांगते थे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। इस पर वह कारोबार छोड़कर अमरोहा लौट आए। 18 जून की दोपहर एक बजे वह अमरोहा कचहरी गए थे। लौटते समय तुफैल व उमर दो अज्ञात साथियों के साथ कार से पहुंचे और रोक लिया। दोनों दो लाख रुपये मांगने लगे। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें