फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा में 1120 करोड़ के निवेश से विकास को लगेंगे पंख

Thu, 31 Jul 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

अमरोहा जल्द ही उत्तर प्रदेश में निवेश का एक नया केंद्र बनने जा रहा है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बनाने जाने वाले औद्योगिक गलियारे में विकसित होने वाला इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स एंड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर निवेशकों की पहली पसंद बन गया है।
मेरठ के बाद, अमरोहा में इस क्लस्टर के लिए 1120 करोड़ रुपये के चार निवेश प्रस्ताव लखनऊ में प्राप्त हुए हैं जो जिले के औद्योगिक परिदृश्य को बदलेंगे। यह परियोजना हसनपुर तहसील क्षेत्र के मंगरौला गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे करीब 2200 बीघा भूमि में फैलेगी। यह क्लस्टर औद्योगिक गलियारे में ही विकसित किया जाएगा जो लॉजिस्टिक्स और विनिर्माण गतिविधियों को एक साथ लाएगा।
विज्ञापन

हालांकि, अभी तक औद्योगिक गलियारे के लिए केवल 65 प्रतिशत भूमि का ही अधिग्रहण ही पूरा हो पाया है, शेष प्रक्रिया जल्द पूरी होने की उम्मीद है। यूपीईआईडीए का यह कदम अमरोहा को एक औद्योगिक हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।


अंतिम चरण में चल रहा गंगा एक्सप्रेस-वे का काम
मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जा रहे गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य अमरोहा की हसनपुर में 23.6 किमी में कराया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। जल्द ही जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य पूरा हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


- औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि का अधिग्रहण कराया जा रहा है। जिन किसानों ने अभी तक सहमति नहीं दी है, उनसे लगातार बातचीत की जा रही है। जल्द ही चिन्हित की गई समस्त भूमि का अधिग्रहण पूरा किया जाएगा।पुष्करनाथ चौधरी, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें