फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अभय प्रताप और शौर्य की घातक गेंदबाजी से रामपुर एकेडमी ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर के मिनी स्टेडियम में चल रहे देवेंद्र चंदेल मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे मुकाबले में द आर्यंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रामपुर क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से पराजित कर दिया। मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा, जिसमें अभय प्रताप सिंह और शौर्य प्रजापति की घातक गेंदबाजी के सामने रामपुर की टीम टिक नहीं सकी।
विज्ञापन



शनिवार को खेले गए मैच में रामपुर क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय उसके लिए सही साबित नहीं हुआ। पूरी टीम 23 ओवर में महज 71 रन पर सिमट गई। रामपुर का कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। टीम की ओर से हर्ष यादव ने सबसे ज्यादा 17 गेंदों पर 18 रन बनाए। द आर्यंस की ओर से अभय प्रताप सिंह और शौर्य प्रजापति ने तीन-तीन विकेट झटके और विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। मो. शारिक ने दो विकेट हासिल किए, जबकि आदि लिट और मानित चौधरी ने एक-एक विकेट लेकर टीम की जीत की नींव मजबूत की।
71 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी द आर्यंस की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और सिर्फ 10 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से उजैर सिद्दीकी ने 22 गेंदों में 35 रन की तेजतर्रार पारी खेली। सात्विक ने भी 23 गेंदों पर 19 रन बनाकर अहम योगदान दिया। रामपुर की ओर से विक्रम राजपूत और अनिकेत राजपूत ने एक-एक विकेट लिया, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।
विज्ञापन

शानदार प्रदर्शन के लिए अभय प्रताप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट गेंदबाज चुना गया। वहीं उजैर सिद्दीकी को बेस्ट बल्लेबाज के खिताब से सम्मानित किया गया। मैच के अंत में विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर परवेज पाशा, रोहित चंदेल, सेंटी गुप्ता, गोलू राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें