फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गजरौला में फाजलपुर रेलवे फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। फाजलपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाया जाएगा। सेतु निगम के कहने पर वन विभाग से फाटक के दोनाें तरफ पांच-पांच सौ मीटर के दायरे में खड़े पेड़ों का सर्वे शुरू कर दिया है। ओवरब्रिज बन जाने पर आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिलेेगी।
विज्ञापन

फाजलपुर रेलवे फाटक ट्रेनों के गुजरने के कारण अधिकांश समय बंद रहता हैै। जिससे दोनों तरफ लंबा जाम लग जाता है। कई बार तो तिगरी में अंतिम संस्कार के लिए शव ले जा रहे वाहन भी जाम में फंस जाते हैं।अमावस्या व पूर्णिमा पर दिक्कत और अधिक बढ़ जाती हैै। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सेतु निगम ने फाजलपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनवाने का निर्णय लिया है। मगर इसके लिए उसे वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र चाहिए। क्योंकि यह वन क्षेत्र में आता है। साथ ही दोनों तरफ हरे भरे पेड़ खड़ेे हैं। ओवरब्रिज के लिए पेड़ों को भी काटा जाएगा, मगर इसके लिए वन विभाग से पहलेे अनुमति चाहिए। सेतु निगम ने वन विभाग से दोनों तरफ खड़ेे पेड़ों का सर्वे कराने को कहा।
धनौरा रेंज के वन दरोगा संतोष कुमार ने वनकर्मी दीन दयाल यादव को साथ लिया। उन्होंनेे फाटक के दोनों तरफ पांच-पांच सौ मीटर के दायरे में कितने पेड़ खड़ेे हैं, इसका सर्वे शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें