अमरोहा। नहटौर-नूरपुर-अमरोहा-जोया मार्ग (राज्य मार्ग-77) पर ग्राम बीलना के पास रामगंगा फीडर नहर पर बने सेतु की मरम्मत कराई जाएगी। इसके चलते पुल को एक सितंबर से 30 सितंबर तक बंद रहेगा।
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता गौरव रंजन ने बताया कि पुल की मरम्मत का कार्य प्रस्तावित है। कार्य के दौरान पुल से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। वाहन चालकों को आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करना होगा। विभाग ने धनौरा-फीना मार्ग तथा बिजनौर-नूरपुर-छजलैट मार्ग को वैकल्पिक रास्ते के रूप में निर्धारित किया है। लोक निर्माण विभाग ने वाहन चालकों से अपील की कि निर्धारित अवधि में असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। संवाद