फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में राममंदिर का भूमि पूजन होने पर भाजपाईयों ने की आतिशबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो--
विज्ञापन

अयोध्या में भूमि पूजन होने पर भाजपाइयों ने की आतिशबाजी
शाम को दीप जलाकर घरों को किया जगमग, दीवाली जैसा रहा माहौल
एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। वहीं भाजपाइयों ने जिलेभर में अपने-अपने अंदाज में जश्न मनाया।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश चौधरी के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा श्रीराम मंदिर भूमि पूजन शुरू करने के साथ की कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर में जमकर आतिशबाजी की। सतरंगी अनर छोड़े। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हिंदुओं के लिए मंदिर निर्माण से बड़ी कोई बात नहीं हो सकती है। वहीं नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन ने अपने बेटे और अन्य नागरिकों के साथ मोहल्ला कोट स्थित रियासत वाले मंदिर में भगवान श्रीराम की आरती की। भगवान राम के जयघोष के साथ विश्व के कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा पांच अगस्त का दिन एक ऐतिहासिक दिन है। हमें गर्व है कि यह दिन हमारे जीवन काल में आया है। हम इस दिन को कभी नहीं भुला सकते। आज दिन दीपावली का दिन है। इसलिए भाजपाइयों ने शाम को दीप जलाकर घरों को रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें