फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव पर निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। भगवान दक्ष प्रजापति महाराज जन्मोत्सव पर समाज के लोगों द्वारा झांकी निकाली गई। इस दौरान मुख्य अतिथि माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला ने कहा कि समाज को तरक्की के लिए कुरीतियां त्याग देनी चाहिए। युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा दिलाने पर जोर दिया। प्रजापति समाज के उत्थान के लिए माटी कला बोर्ड का बजट बढ़ाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जन्मोत्सव पर रविवार को अल्लीपुर भूड़ से भगवान दक्ष प्रजापति का चित्र डीजे वाहन में रखा। उसके आगे बाइक रैली निकाली। जिसे मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाई। रैली फ्लाईओवर होते हुए इंदिरा चौक पर पहुंची। रैली भानपुर फाटक रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल पर संपन्न हुई। यहां पर कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान दक्ष प्रजापति के चित्र आगे दीप जलाकर व पुष्प अर्पित कर हुआ। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश गोला ने कहा कि दक्ष प्रजापति महाराज ने मानव की जरूरत को पूर्ण करने का काम किया। मनुष्य को भोजन के लिए मिट्टी के बर्तन, कल कारखानों के लिए औजार, रहने के लिए आवास का निर्माण किया। उन्होंने प्रजापति समाज के उत्थान के लिए माटी कला बोर्ड का बजट बढ़ाए जाने की मांग रखी। ओबीसी में शामिल अति पिछड़ी जातियों की गणना कराकर उनको भागीदारी दी जाए।
इस मौके पर विजय कुमार, उमेश प्रजापति, डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति, आकाश प्रजापति, उमेश प्रजापति, इंद्रदेव प्रजापति, रामपाल प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, विजयपाल सिंह, मास्टर जसपाल सिंह प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें