फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अहिल्याबाई जन्मोत्सव पर निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। अहिल्याबाई होल्कर के जन्मोत्सव पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान रैली निकाल समाज को संगठित रहने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि सूर्य प्रकाश पाल व कार्यक्रम संयोजक अंकुश पाल ने कहा कि होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेकर सभी को संगठित रहना चाहिए।
विज्ञापन

जन्मोत्सव पर शुक्रवार काे भानपुर फाटक रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि सूर्य प्रकाश पाल ने समाज के संगठन पर जोर दिया। कहा कि बिना संगठित हुए हम कोई काम नहीं करा सकते। कार्यक्रम संयोजक अंकुश पाल ने कहा कि सनातन धर्म के लिए महारानी अहिल्याबाई ने जो काम किया, ऐसा उदाहरण कहीं नहीं मिलता। हमको उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इसके बाद रैली निकाली गई जो थाना चौराहा होते हुए बस्ती पहुंची। रैली में हजारों लोग और सैकड़ों वाहन शामिल हुए। मोहल्ला बस्ती से वापस थाना चौराहा होते हुए रैली बैंक्वेट हॉल में ही पहुंची। इस मौके पर चंद्रपाल सिंह पाल, संजीव पाल, विपिन पाल, लक्की पाल, परम सिंह पाल, सतपाल सिंह पाल, कल्लू सिंह पाल, जसवीर पाल, उदय गिरि गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें