फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। पिता की डांट से परेशान होकर युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव में तीस वर्षीय युवक को बृहस्पतिवार की शाम को मामूली बात पर उसके पिता ने डांट दिया था। जिसके बाद युवक बुरी तरह से परेशान हो गया। शुक्रवार की सुबह को जंगल में जाकर एक खेत में बने मचान पर रस्सी का फंदा बनाकर युवक लटक गया। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक ने अपने पीछे तीन बच्चे छोड़े हैं। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले में किसी तरह की कोई सूचना या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि सूचना मिलती है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें