फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: राकेश अग्रवाल 18वीं बार बने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। श्री शिव महामंडल रामलीला समिति के द्वारा रामलीला मंचन से जुड़े आयोजनों को लेकर शिवाला मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में रामलीला की तैयारियों और भव्यता पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से राकेश अग्रवाल को 18वीं बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। इन्हें पिछले 24 वर्षों में 18 वीं बार अध्यक्ष बनाया गया। सभी ने फूल माला पहनाकर राकेश अग्रवाल का स्वागत किया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने भरोसा जताया कि सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने कार्यक्रमों की तिथियों की घोषणा करते हुए बताया कि पांच अक्टूबर को झंडा पूजन का अनुष्ठान कराया जाएगा। नौ अक्टूबर से रामलीला मंचन का शुरू किया जाएगा। 14 अक्टूबर से भव्य राम बरात का आयोजन होगा। 20 अक्टूबर रावण वध एवं दहन किया जाएगा। 21 अक्टूबर भरत मिलाप शोभायात्रा निकाली जाएगी। 22 अक्टूबर को श्री राम का राजतिलक कराया जाएगा।
यहां पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, गिरधारी लाल सैनी, पुनीत अग्रवाल,जयपाल सैनी, पंडित महेश शर्मा, पंडित संजीव शर्मा, पंडित राजू वशिष्ठ, सतवीर गिरी, विपिन प्रजापति, पंडित पप्पू गिरी, रोहित त्यागी, अर्जुन यादव, विनोद भोज, शिवम दक्ष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें