फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: राज्यरानी एक्सप्रेस छह तो दिल्ली-मुरादाबाद पैसेंजर रही डेढ़ घंटा लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सर्दी के बीच कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगभग ब्रेक लगा दिया है। देखा जा रहा है कि अमरोहा में कई-कई ट्रेनें अपने समय से काफी देरी से पहुंच रही हैं। जिससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार रात छह ट्रेनें काफी देरी से पहुंची।
विज्ञापन

जैसे-जैसे कोहरा अपना प्रकोप दिखा रहा है, वैसे-वैसे रेल यातायात प्रभावित होने लगा है। शुक्रवार को अमरोहा पहुंचने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस छह घंटा विलंब से पहुंची। ट्रेन का समय रात 8:28 का है, लेकिन अमरोहा स्टेशन पर 2:38 पर पहुंची। पदमावत एक्सप्रेस एक घंटा पांच मिनट देरी से पहुंची। रात में 3.45 का समय है, लेकिन यह 4:50 मिनट पर पहुंची। नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा 40 मिनट देरी से पहुंची। जबकि इसका समय सुबह 4:20 का है, लेकिन 6 बजे स्टेशन पर पहुंची। वहीं, अवध असम एक्सप्रेस एक घंटा देरी से पहुंची। जिसका अमरोहा पहुंचने का समय सुबह 9:52 मिनट का है, लेकिन 10:52 मिनट पर पहुंची। अलीगढ़ से गजरौला स्पेशल पैसेंजर 41 मिनट लेट पहुंची। उधर, दिल्ली से मुरादाबाद स्पेशल पैसेंजर एक घंटा 25 मिनट देरी से पहुंची। स्टेशन इंचार्ज देंवेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें