फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: राजपूत समाज ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका

Fri, 28 Mar 2025 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। राणा सांगा पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित राजपूत समाज के लोगों ने बृहस्पतिवार को सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका और कार्रवाई की मांग की। कहा कि सांसद ने सनातन की रक्षा करने वाले वीर शिरोमणि के बारे में जो कहा है, उसे सहन नहीं किया जाएगा। जब तक सांसद माफी नहीं मांगते, राजपूत समाज चुप नहीं बैठेगा।
विज्ञापन

इंदिरा चौक पर बृहस्पतिवार दोपहर एकत्र हुए राजपूत समाज के लोगों ने सपा सांसद के पुतले को आग के हवाले कर दिया। आक्रोशित लोगों ने सपा सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि राणा सांगा ने आजीवन देश और सनातन की रक्षा के लिए युद्ध किया। वह वीरता के प्रतीक थे। मगर सपा सांसद ने राणा सांगा के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर न सिर्फ राजपूत समाज के लोगों का अपमान किया, बल्कि आम जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंचाई। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य जीपी सिंह, महेंद्र सिंह चौहान, वीर सिंह भगत, कृष्ण चौहान, नितिन चौहान, राम सिंह, दलबीर सिंह, सोमपाल सिंह चौहान, दिलीप चौहान, दिनेश चौहान, कमल चौहान, सुनील चौहान, अंकित चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें