अमरोहा। बरात चढ़त के दौरान किसी ने दूल्हे के मामा के हाथों से भीड़ में नोटों से भरा बैग चोरी कर लिया। काफी तलाश करने के बाद भी पता नहीं चला। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मुरादाबाद जनपद के भगतपुर थानाक्षेत्र के बुढानपुर अलीगंज निवासी लाखन सिंह के बेटे मनोज कुमार की चार मार्च की रात नौगांवा सादात रोड स्थित राज सेलिब्रेशन बैंक्वट हॉल में बरात आई थी। रात को करीब 12 बजे चढ़त के दौरान बरातियों में कुछ संदिग्ध युवक शामिल हो गए।
तभी भीड़ का फायदा उठाकर युवकों ने दूल्हे के मामा के हाथ से नोटों से भरा बैग चोरी कर लिया। बैग में करीब 2.80 लाख रुपये थे। आरोपी युवक घटना को अंजाम देकर वहां से भाग निकले। इस दौरान परिवार के लोगों ने नोटों से भरा बैग काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला।
सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी की मुकदमा दर्ज कर लीया है। मामले की जांच की जा रही है।